चुनावी सरगर्मियां के बीच विधायक का जनसंपर्क जारी।

रिपोर्ट:- पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा।
निन्दूरा बाराबंकी:-आज ग्राम पंचायत कतुरी कलां के कस्बा रीवाँ सीवाँ निवासी देव कुमार वर्मा के द्वारा अपने समर्थकों के साथ विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं। निरन्तर रूप से वंचित शोषित वर्ग के कल्याण के लिए जनउपयोगी योजनाओं को संचालित कर रही है।
जिससे कोरोना जैसी महामारी में भी कोई व्यक्ति भूखा न रहे इस लिए गरीब कल्याण अन्न योजना के द्वारा नि:शुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। विधायक ने अपने संबोधन में प्रधान मंत्री आवास,किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की चर्चा की व जनसमस्यो को सुना तथा भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए टॉल फ्री नंबर डायल करवाया। कार्यक्रम में बढ़ रही कोरोना महामारी से निपटने के लिए लोगों से अपील करते हुए कहा ज्यादातर सब लोग घर ही रहे बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें। विधायक ने 2022 मे पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया ,,,,इस दौरान डॉ राम कुमार गिरी,निरंकार वर्मा,पूर्व प्रधान अशोक कुमार वर्मा,अरविंद मौर्या,सुरेश रावत,रिंकू रावत,मास्टर रामदेव वर्मा,राम प्रताप वर्मा,संजय रावत सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।




