लाॅक डाउन मे दूसरे शहर से लौट रहे राहगीरों व गरीबों के खाना वितरण

रिपोर्ट पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
बड्डूपुर (बाराबंकी) लाक डाउन होने के बाद दूसरे शहर से लौट रहे तमाम लोगों के सामने रास्ते में खाने की समस्या को देखते हुए ऐसे लोगों की मदद के लिए शासन के साथ क्षेत्र की कई संस्थाएं और संभ्रांत लोग सामने आ रहे हैं इसी के चलते हाजी मोहम्मद साद पब्लिक इंटर कॉलेज खिझंना के मैनेजर मोहम्मद अशफाक एडवोकेट इंडियन फार्मर कान्वेंट इंटर कॉलेज बड्डूपुर के प्रबंधक मनोज कुमार वर्मा ‘मयंक’ तथा कोतवाली बड्डूपुर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र विक्रम सिंह
क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा क्षेत्राधिकारी फतेहपुर अरविंद कुमार वर्मा ने पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट व फल फ्रूट अपने हाथों से वितरण किया विधायक ने बताया कि मेरी कुर्सी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति इस लाकडाउन के चलते भूखा नहीं सोएगा इसके लिए क्षेत्र के सभी समाजसेवी संस्थाओं ने जगह-जगह पर अपना इंस्टाल लगा कर के रोज खाने का वितरण करेंगे और किसी भी गरीब के यहां अगर खाने के राशन नहीं है
तो हमारी पुलिस प्रशासन उसके घर जाकर राशन उपलब्ध कराएगी लेकिन आप सभी लोग घरों में रहें स्वच्छ रहें और स्वस्थ रहें इस संकल्प को मानकर हम सभी लोग चले इस अवसर पर मोहम्मद इश्तियाक उमेश सिंह कलाम अहमद रामचंद्र वर्मा अवधेश कुमार वर्मा विपिन मौर्य शिवदयाल जायसवाल उपस्थित थे




