पुलिस ने स्मैक सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट:- शीतला प्रसाद वाजपेई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या महोदय द्वारा सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर महोदय के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष थाना खण्डासा जनपद अयोध्या के कुशल नेतृत्व में दिनांक 24.4.2024 को उ0नि0 श्री सुधीर त्रिपाठी व हमराह हे0का0 उमेश यादव के साथ मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर प्राथमिक विद्यालय कोटिया द्वितीय के पास दबिश देकर रमेश पुत्र सरजू प्रसाद निवासी ग्राम जखवा मजरे कोटिया थाना खण्डासा जनपद अयोध्या को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया जिसके पास से 21 ग्राम स्मैक बरामद हुआ जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 105/2024 धारा 8/21 NDPS ACT उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। अभियुक्त रमेश उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही
है।
नाम पता अभियुक्त – रमेश पुत्र सरजू प्रसाद निवासी जखवा मजरे




