
मंडल प्रतिनिधि समित अवस्थी अयोध्या
जनपद बाराबंकी
दिनांक 26.09.2020 को थाना मोहम्मदपुर खाला पर सूचना प्राप्त हुयी कि श्रीमती ज्ञानवती पत्नी बलराज की पुत्री की थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत ससुरालीजन की प्रताड़ना से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में एफ0आई0आर0 पंजीकृत करवाने हेतु हेतमापुर सूरतगंज मार्ग को कुछ महिलाओं एवं पुरूषों द्वारा मार्ग पर बाँस बल्ली लगा कर अवागमन को बाधित कर दिया गया है। जिससे आम जनमानस को अवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। उक्त सूचना पर थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उत्तेजित भीड़ को समझाकर शांत कराया गया एवं अवरुद्ध मार्ग का आवगमन सुचारू रूप से संचालित कराया गया। उत्तेजित भीड़ द्वारा धारा 144 सीआरपीसी व कोविड 19 महामारी के नियमों का उल्लंघन करने के सम्बन्ध में थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 415/20 धारा 147/341/188/269/270 भादवि व 3 महामारी अधिनियम, 51आपदा प्रबंधन अधिनियम बनाम 23 ज्ञात व 45 अज्ञात नफर पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त घटना में मार्ग बाधित करने एवं कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष मोहम्मदपुरखाला को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 29.09.2020 को थानाध्यक्ष मोहम्मदपुरखाला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सात नफर अभियुक्त 1. सुनील कुमार पुत्र नन्हकऊ, 2. पवन कुमार पुत्र छोटकऊ, 3. अनुज उर्फ अंजू पुत्र छोटकऊ, 4. संदीप पुत्र सहजराम, 5. हरेराम पुत्र हनुमान, 6.शिवकुमार पुत्र श्रीराम सिंह, 7. रघुराज पुत्र प्यारेलाल निवासीगण ग्राम ढ़खवा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-*
1. सुनील कुमार पुत्र नन्हकऊ निवासी ग्राम ढ़खवा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी।
2. पवन कुमार पुत्र छोटकऊ निवासी ग्राम ढ़खवा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी।
3. अनुज उर्फ अंजू पुत्र छोटकऊ निवासी ग्राम ढ़खवा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी।
4. संदीप पुत्र सहजराम निवासी ग्राम ढ़खवा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी।
5. हरेराम पुत्र हनुमान निवासी ग्राम ढ़खवा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी।
6. शिवकुमार पुत्र श्रीराम सिंह निवासी ग्राम ढ़खवा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी।
7. रघुराज पुत्र प्यारेलाल निवासीगण ग्राम ढ़खवा थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी।
*गिरफ्तारी का स्थान व समय:-*
दिनांक 29.09.2020 को समय 09.30 बजे।
*पुलिस टीम:-*
1. थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 सुरेशचन्द्र मिश्रा थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
3. का0 निरंजन प्रजापति, का0 पंकज कुमार थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
4. का0 सुभाषचन्द्र सरोज, का0 बब्लू कुमार थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।


