Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बहुजन समाज पार्टी जनसम्पर्क कार्यालय का उद्घाटन।

सिद्धार्थनगर– पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार 306 विधानसभा डुमरियागंज के बसपा प्रभारी इंजीनियर अशोक कुमार तिवारी के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्या ने फीता काटकर किया।अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी राजकुमार आर्या ने कहा कि पार्टी ने जो फैसला लिया है उसे सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को स्वीकार करना चाहिए बसपा में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। बसपा सदैव अनुशासन वाली पार्टी रही है इसलिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चाहिए कि वह शीर्षनेतृत्व के फैसले का सम्मान करें । उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल जिताऊ और विश्वसनीय व्यक्ति को उम्मीदवार बनाती है। जल्दी ही पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा की सरकार में हर वर्ग दुखी और उपेक्षित महसूस कर रहा है। महंगाई इस स्तर पर है कि आवश्यकता की हर वस्तुएं सामान्य नागरिक की पहुंच से दूर हो गई है। उद्घाटन के दौरान उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी डुमरियागंज अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि हम तन मन और धन से जनता की सेवा में अपने को समर्पित कर देंगे। डुमरियागंज क्षेत्र का विकास और जनता की भलाई ही मेरे जीवन का उद्देश्य रहा है। पार्टी को मजबूत करना सारे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज समाज का हर वर्ग महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है जनता बदलाव के मूड में है। होने वाले विधानसभा के चुनाव में बीजेपी की सरकार निकम्मी साबित होगी पूर्ण बहुमत से बीएसपी यूपी में अपनी सरकार बनाएगी। बहुजन समाज पार्टी जनसंपर्क कार्यलय पे हजारो की संख्या में लोग रहे मौजूद।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button