
जान से मारने की नियत से मारपीट कर घायल कर देने में वांछित चल रहा अभियुक्त 01 अद्द नाजायत तमंचे के साथ गिरफ्तार
दिनांक 16-04-2021 को सद्दाम उर्फ लल्ला पुत्र शौकत निवासी ग्राम काशीपुर थाना गंज , रामपुर आदि 13 लोगों द्वारा वादी श्री अली मोहम्मद पुत्र श्री अहमद हसन निवासी ग्राम काशीपुर थाना गंज , रामपुर के घर में घुसकर अभियुक्त जैनुल आवेदीन द्वारा जान से मारने की नियत से लोहे की रॉड से वार कर घायल कर दिया था तथा बचाने आए आलम पर अभियुक्त तालिब द्वारा फायर किया गया जिससे वह भी छर्रे लगने से घायल हो गया था । इस संबंध में थाना गंज पर मुकदमा अपराध संख्या -145 / 21 धारा 147,148,149,452,323,504,506,307 भादवि बनाम सद्दाम उर्फ लल्ला आदि 13 नफर पंजीकृत हुआ था । आज दिनांक 11-05-2021 को थाना गंज पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित चल रहा अभियुक्त सद्दाम उर्फ लल्ला पुत्र शौकत निवासी ग्राम काशीपुर थाना गंज , रामपुर को स्वार रोड से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 अद्द नाजायज तमंचा 12 बोर मय 02 कारतूस जिंदा 12 बोर बरामद हुए । इस संबंध में थाना गंज पर मुकदमा अपराध संख्या -170 / 21 धारा 3/25 आर्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है ।




