
देवी मंदिर पर चोरी के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
रिपोर्ट :- विमल कुमार
फतेहपुर, बाराबंकी। पुलिस ने तीन महिलाओं को चोरी के आरोप में जनता के सहयोग से गिरफ्तार कर कोतवाली फ़तेहपुर में चोरी की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया किया है
बता दे, कि कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के गुरसेल मंदिर पर आज शरद पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे थे, इसी बीच जनता के बीच मौजूद तीन शातिर चोर महिलाओं ने किसी श्रद्धालु के रुपए निकाल लिए, इस दौरान पीड़ित ने महिलाओं को देखकर शोर मचाया। जिसपर आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लोगों के सहयोग से पकड़ी गई अभियुक्ता रामा देवी पत्नी अनुज निवासी भगवंतपुर थाना रामपुरकला जिला सीतापुर, पूजा पत्नी अंकित व शैल कुमारी पत्नी मोती निवासी पिपरी थाना बिसवां जनपद सीतापुर को चोरी के रुपयों के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली फतेहपुर पर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।




