ग्राम पपेहरा मजरे खांसी सराय निवासी बौद्ध भिक्षु भंते महेंद्र बोधी व भिक्षुणी संघशीला का अनिश्चितकालीन धरना आज बारहवे दिन भी रहा जारी।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी/फतेहपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पपेहरा मजरे खांसी सराय निवासी बौद्ध भिक्षु भंते महेंद्र बोधी व भिक्षुणी संघशीला का अनिश्चितकालीन धरना आज बारहवे दिन भी जारी रहा प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नही की जा रही है।
ग्राम पंचायत खासी सराय में पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटवाने ,क्षेत्रीय लेखपाल का स्थानान्तरण करने,पंचायत की अनियमितताओ की जांच ,अम्बेडकर पार्क व बुद्ध विहार की भूमि से दबंगो का अवैध कब्जा हटवाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर धरनारत बौद्ध भिक्षु महेंद्र बोधी व भिक्षुणी संघशीला ने बताया कि निरन्तर ग्राम के दबंगों द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है पुलिस व तहसील प्रशासन विपक्षियो की तरफदारी कर रहा है आज बारहवें दिन तक कोई सुध लेने नही आया है दूरभाष पर बात कर सिर्फ अधिकारी भ्रमित कर रहे हैं इसी अनसुनी के विरुद्ध अगला कदम आमरण अनशन होगा फिर भी सुनवाई नही हुई तो मुख्यमंत्री आवास पर जाकर गुहार लगाई जाएगी
इस बाबत इनके समर्थन में शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने भी प्रशासन से इनके प्रकरण को गंभीरता से लेकर निस्तारण कराने की मांग की है इनके मुद्दे पर शिवसेना भी इनके समर्थन में धरने पर बैठने की तैयारी कर रही है




