2022 को लेकर चिन्कू यादव ने की समीक्षा बैठक।
डुमरियागंज क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा मे हुआ समीक्षा बैठक।


सिद्धार्थनगर- डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा मे बुधवार को दिन मे 1 बजे समीक्षा बैठक किया गया।बैठक पूर्व सपा प्रत्याशी रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सेक्टर और बूथ स्तर पर कार्य करने पर बल दिया गया।चिन्कू यादव ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा सरकार से जनता बहुत पीड़ित हो चुकी है और इसे उखाड़ फेंकने के लिए अब जनता तैयार है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब पूरे तन-मन से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में लग जाइये।
चिन्कू यादव ने सभी सेक्टर प्रभारी और जिम्मेदार साथियो से अपील किया कि बूथ पर लगकर वोट बढवाने का कार्य जरूर करे।जो वोट कट रहा है उस पर बिशेष ध्यान दे।ज्यादा से ज्यादा वोट बढवाने मे ध्यान दें।
इस अवसर पर सत्यनारायण यादव, रघुनंदन पान्डेय,संजय उपाध्याय,लव कुश तिवारी,तोताराम वर्मा,अनिल गौतम,बहराइची प्रसाद प्रेमी,दिलीप चौरसिया,राजू बीडीसी,पप्पू मलिक, सोनू पांडे,अजय राम यादव , दिनेन्द्रदत्त उर्फ छोटे यादव,दिलीप पाठक,दुर्गा शंकर यादव,प्रभु नाथ पाण्डेय,विजय यादव,जलाल अहमद, अजय गुप्ता,सुभाष कुमार यादव, अतीकुर्रहमान,नसीम सभासद,गुड्डू मलिक,संजू गुप्ता;राम धीरज साहनी, राम भवन यादव,तिलक राम यादव, वजीर हसन,राजू मंत्री,अनवर भाई, गोलू वर्मा,मोहम्मद कैश,अज्जू सिंह, अवधेश सिंह,विजय बहादुर यादव, लवकुश यादव,अशोक बाबा,बब्बू पाठक,दिवाकर यादव,चिक्कू यादव, राजू गौड़,बेचन यादव,अखिलेश यादव सहित तमाम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।




