अब तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
हृदय गति रुकने से पूर्व ग्राम विकास अधिकारी का निधन

रिपोर्ट- बाराबंकी ब्यूरो चीफ दिलीप कुमार मिश्रा
फ़तेहपुर, बाराबंकी। ग्राम नंदऊपारा निवासी पूर्व ग्राम विकास अधिकारी राकेश प्रकाश सिंह का बीते मंगलवार सुबह हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया स्वर्गीय सिंह पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई सांत्वना देने वालों का उनके घर पर तांता लगा रहा। दोपहर बाद उनके पुत्र विकास सिंह सोनू ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजपाल सिंह ज्ञानू,गुड़ौली प्रधान सुधीर वर्मा,राम सिंह,राम नरायान सिंह,बलराम सिंह,अजय कुमार सिंह,कौशल किशोर सिंह राम नरेश सिंह,अमर सिंह सुमिरन, अनुराग सिंह,विनोद यादव,बांके बिहारी सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।




