बाराबंकी
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के विदाई समारोह का किया गया आयोजन।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्दू सिंह के स्थानान्तरण पर बाराबंकी पुलिस द्वारा विदाई समारोह का किया गया आयोजन। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह का स्थानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक यू०पी०पी०सी०एल० मुख्यालय, लखनऊ के पद पर होने पर दिनांक 05.12.2022 को बाराबंकी पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, नवागत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व शाखा प्रभारी/थाना प्रभारी आदि अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।




