युवक की तालब मे डूबने से मौत क्षेत्र मे मचा हडकंप

दरियाबाद बाराबंकी
दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के इमलिहा गाँव निवासी एक युवक के पड़ोस के गांव में स्थित तालाब में नहाने के दौरान डूबने की सूचना से गाँव मे कोहराम मच गया ।पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत कर उसे तालाब से बाहर निकाला है । पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के इमलिहा निवासी कल्लू रावत 30 वर्षीय पुत्र रामपाल पास के गाँव जीतपुरवा मे स्थित तालाब में नहाने के दौरान डूबने की सूचना से हड़कम्प मच गया देखते देखते सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ तालाब पर एकत्रित हो गयी । तालाब में काफी खोजबीन के बाद मृतक कल्लू का शव तालाब से बरामद हुआ है । मौके पर पहुँची दरियाबाद पुलिस ने युवक के डूबने की जांच सुरु कर दी है । युवक वहाँ क्यो गया और कैसे डूब गया यह रहस्य बना है । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया है




