टीआरसी लॉ कॉलेज में ए आई विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ समापन।
देश विदेश के विभिन्न वक्ताओं ने किया प्रतिभाग, वितरित किए गए प्रमाण पत्र।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। शनिवार को सतरिख स्थित टीआरसी लॉ कॉलेज में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान व टीआरसी लॉ कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले नेविगेटिंग ऑर्टिफीशियल इंटैलिजेंस नेक्सस : एक्सप्लोरिंग एण्ड ब्रिजिंग लीगल एण्ड इथिकल इमरजिंग इश्यूज विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन हो गया। सेमिनार में टीआरसी कैम्पस के संस्थापक, अध्यक्ष श्री उमेश चन्द्र चतुर्वेदी, प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी, प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता तथा विद्या भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान के डा. मंजुल त्रिवेदी, प्रो. प्रणव कुमार मिश्रा, डा. सुभाष मिश्रा ने संयुक्त रूप प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में दो दिवसीय सेमिनार के प्रत्येक सत्र के प्रस्तुतीकरण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
सेमिनार के प्रथम दिन के शुभारम्भ सत्र पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, मॉरीशस की प्रवक्ता भावना महादेव ने ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सामान्य डेटा संरक्षण विनियमन के प्रभाव का आकलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एआई पिछले दस वर्षों के दौरान तेजी से विकसित हुआ है। इसकी एक मजबूत वैज्ञानिक नींव है और फलदायी अनुप्रयोगों का एक लम्बा इतिहास है। उन्होंने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था और समाज की प्रगति सभी ए आई और बड़े डेटा के संयोजन से बहुत लाभ उठा सकती है, यह उन चिंताओं को भी जोड़ता है जो लोगों को व्यक्तिगत रूप से और सामूहिक रूप से प्रभावित करते हैं, जिसमें सार्वजनिक स्थानों में ध्रुवीकरण और विंखडन, सर्वव्यापी निगरानी और नागरिकों के व्यवहार पर प्रभाव शामिल है।
संगोष्ठी में आईआईटी कानपुर के कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डा. अर्नब भट्टाचार्य ने एआई के विषय में प्रकाश डालते हुए उसके उपयोग, दुष्प्रभाव तथा उसके विभिन्न आयामों तथा प्रभावित करने वाले कारकों को बताया तथा तकनीकी के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र एआई के आने से आये बदलावों पर प्रकाश डालते हुए उसके महत्व के बारे में बताया। सत्र के दौरान छात्रों ने एआई की विधि के क्षेत्र में प्रासंगिकता के बारे में प्रश्न पूछे जिसका की श्री भट्टाचार्या ने बखूबी उत्तर देकर समाधान किया।

सेमिनार के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ का.सु. साकेत पीजी कॉलेज, अयोध्या के विधि विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अजय कुमार सिंह एवं प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता की अध्यक्षता एवं सहअध्यक्षता में हुआ। सेमिनार में प्रतिभागियों ने ऑनलाइन तथा ऑफलाइन वक्ताओं ने प्रतिभाग किया। सेमिनार के द्वितीय दिवस में प्रथम सत्र अध्यक्ष के रूप में साकेत पीजी कॉलेज, अयोध्या के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अजय कुमार सिंह तथा दूसरे सत्र के अध्यक्ष के रूप में प्रो. प्रणव कुमार मिश्रा, बीएसएनवीपीजी कॉलेज, लखनऊ उपस्थित रहे।
सेमिनार के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी, जोधपुर की रिसर्च स्कॉलर प्रियंका दहिया ने द इंटरसेक्सन ऑफ एआई एण्ड इंटलैक्चुअल प्रापर्टी लीगल प्रॉसपेक्टिव ऑन इनोवेशन एण्ड ऑनरशिप विषय पर, मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. गोविन्द यादव व डा. प्रणिता गोस्वामी ने ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पॉलिसी इन इण्डिया इस्टैबलिशिंग ए फ्रेमवर्क फार एडरेसिंग द कांर्स्टेंट ऑफ डाटा ड्राइवेन डिसीजन विषय पर सांई नाथ यूनिवर्सिटी, रांची, झारखण्ड के बीएएलएलबी की छात्रा निकिता महतो, प्रमिला कुमारी ने लीगल इम्पलिकेशन एण्ड रेग्युलेशन फार एआई विषय पर अपना वक्तव्य दिया। वहीं बिहार, पटना की चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की पीजी स्कॉलर रश्मि सिन्हा ने लीगल इम्पलीकेशन ऑफ एआई असेसिंग द कंसर्न एण्ड रेग्युलेटरी मेजर्स इन इण्डिया विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

वहीं सेमिनार के द्वितीय सत्र में मध्यप्रदेश ग्वालियर की जीवाजी राव यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर केशव दत्त ने एआई एण्ड हेल्थ केयर लॉ इथिकल लीगल एण्ड सोशल कंसिडरेशन ऑफ एआई इन हेल्थकेयर डिसीजन मेकिंग एण्ड हेल्थकेयर, मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ लॉ एण्ड लीगल स्टडीज के प्राचार्य डा. सुशील कुमार तथा प्रवक्ता डा. सुशीम शुक्ला ने संयुक्त रूप से एग्जामिंग द एडवांसमेंट ऑफ ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एण्ड नीड ऑफ रोबस्ट लीगल एण्ड इथिकल फ्रेमवर्क चैलेंजेस गैप्स एण्ड इनकंसिस्टेंसिस पर अपना वक्तव्य दिया।
समापन सत्र को टीआरसी कैम्पस के संस्थापक श्री उमेश चन्द्र चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित किया साथ ही ग्राम्यांचल विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अजय तिवारी, जस्टिस लॉ कॉलेज के प्राचार्य डा. अविनाश मिश्रा ने विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सदस्यों कों अंगवस्त्र तथा पौध भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के अन्त में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सदस्यों तथा टीआरसी लॉ कॉलेज के प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी, प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को संयुक्त रूप से प्रतिभागियों के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
चित्र परिचय :-
1. प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभागी एवं अतिथिगण।
2. समापन सत्र के मुख्य अतिथि टीआरसी कैम्पस के संस्थापक, अध्यक्ष श्री उमेश चन्द्र चतुर्वेदी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी।
3. कार्यक्रम में अपना प्रस्तुतिकरण करते हुए प्रतिभागी।




