
रिपोर्ट मंडल प्रतिनिधि समित अवस्थी अयोध्या
जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा दिनांक 20.05.2022 को अभियुक्त जितेश मिश्रा पुत्र उमेश मिश्रा निवासी मास्टर कालोनी थाना महोली जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर कब्जे से पाँच अदद सफेद धातु की बिछिया बरामद किया। जिसके सम्बन्ध में थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0 156/2022 धारा 379/411 भादवि0 पंजीकृत है।
पुलिस टीम:-
1. प्र.नि. श्री अजय कुमार त्रिपाठी थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी ।
2. का0 गर्जन सिंह थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी ।




