2022 में भाजपा के झूठे बहकावे में नहीं आएगी जनता- (चिन्कू यादव)
डुमरियागंज क्षेत्र में आयोजित चौपाल में बोले पूर्व सपा प्रत्याशी।


जनपद सिद्धार्थनगर में शनिवार को डुमरियागंज क्षेत्र के 5 गांवो में चौपाल के माध्यम पूर्व सपा प्रत्याशी राम कुमार उर्फ चिन्कू यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मे जनता को ठगा गया है । 2017 में भाजपा झूठ है और वह काल में लेकर सत्ता में आई है लेकिन इस बार जनता ने अपना मूड बदल दिया है वह 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाएगी और भाजपा की झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी ।
भाजपा सरकार के पास कोई योजना ही नहीं है जिसको जनता के बीच में जाकर बता सके। जो भी उन्होंने वादा किया था उसमें से कुछ भी नहीं पूरा कर पाऐ। उन्होंने कहा कि जनता के साथ छलावा हुआ जिसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को जरुर मिलेगा। और पूर्ण बहुमत से समाजवादी सरकार बनेगी।शनिवार को बढ़नी,मनोहरापुर,बढ़या भोलानाथ,जमौता और चौकनिया में मे पूर्व सपा प्रत्याशी रामकुमार उर्फ चिंकू यादव ने जनता को संबोधित किया।
इस अवसर पर तोताराम वर्मा,अतीकुर्रहमान,राजेश चौधरी,रघुनंदन पांडे,अज्जू सिंह, अवधेश सिंह,दिलीप पाठक, बहराइची प्रेमी,विजय अग्रहरी, विजय यादव,अमरजीत चौधरी, अनिल गौतम,इरशाद शेख,दिवाकर यादव,चीकू यादव,रवि शंकर लाल श्रीवास्तव,लालचंद निषाद,विजय बहादुर,ललित यादव,मतिबुल्ला, विकास यादव,वजीर हसन बीडीसी, डब्बू ,विनोद तिवारी,आकाश शर्मा, अखिलेश यादव सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




