Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रधानमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल समपन्न कराने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल की ब्रिफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जनपद सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 25-10-2021 को सकुशल समपन्न कराने हेतु बीएसए ग्राउण्ड पण्डाल के अन्दर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर,अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा व्यवस्था द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल की ब्रिफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।ब्रिफिंग की शुरूआत विनोद कुमार सिंह अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा व्यवस्था द्वारा किया गया।

जिसमें महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारी/ कर्मचारीगण को बताया गया कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरते और प्रत्येक व्यक्ति पर सतर्क दृष्टि बनाए रखे।तदोपरान्त अखिल कुमार अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारी/ कर्मचारीगण को बताया गया कि सभी अधिकारी/कर्मचारीगण समय से व निर्धारित वर्दी के साथ अपने ड्यूटी प्वाइन्ट पर उपस्थित रहेगे और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अपने प्रभारी को सूचित करेगे ।

तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डाक्टर यशवीर सिंह द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को उनके ड्यूटी प्वाइन्ट्स से अवगत कराकर उनके दायित्वों को बताया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार पत्रकार बन्धुओं के बैठने व वाहनों के पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गयी हैं।महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्राधिकारी सदर,क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़,प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर के व्यक्तिगत सम्पर्क सूत्र व सी0यू0जी0 से अवगत कराया गया और किसी भी प्रकार की समस्या/जानकारी हेतु सीधे उक्त अधिकारीगण से संवाद करने हेतु कहा गया ।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा पुलिस बल द्वारा की गयी विगत पुलिस कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी और इस ड्यूटी के लिए आवश्यक तथ्यों से अवगत कराकर ड्यूटी हेतु प्रोत्साहित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button