विश्राम पाल द्वारा पाल सम्मेलन हुआ आयोजित

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
मसौली बाराबंकी।सपा सरकार में ही पाल समाज की बेहतरी तय हो सकती है पूर्व की अखिलेश सरकार में सबसे ज्यादा लाभ पाल समाज के लोगों को मिला था ऐसे में सभी को एकजुट होकर फिर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने की जरूरत है।
उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत ग्राम गडरियननपुरवा में विश्राम पाल द्वारा आयोजित पाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व मंत्री दयाराम पाल ने व्यक्त किये।
विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने सम्बोधन में कहा की सपा हमेशा से ही पाल समाज को सम्मान देती आई है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रेरित होकर बहुत तेजी के साथ पाल समाज के लोग सपा से जुड रहे है जिसका लाभ 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को मिलेगा और सपा पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी और उत्तर प्रदेश के लोगों को भाजपा सरकार से मुक्ति मिलेगी।
सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछडो को असली हितैषी सपा है सपा से पिछडी जातियों का पूरा मान सम्मान निहित है इसलिए आप सभी लोग एक मत होकर समाजवादी पार्टी की मद्द करें जिससे प्रदेश से सपा की सरकार बन सकें।
प्रदेश सचिव विश्राम पाल की अध्यक्षता व विधायक प्रति0 मो0 रिजवान संजय के संचालन में हुए उक्त सम्मेलन को मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, विधानसभा अध्यक्ष उवेद सानू, लो0वा0 जिलाध्यक्ष यसवंत यादव, जगदीश पाल, गुड्डू पाल, अम्बरीश पाल, तुलसीराम पाल, अजय पाल, विरेन्द्र पाल, आशाराम पाल, सुभाष वर्मा, सत्यनाम चौहान, अवध राम वर्मा, जगरूप वर्मा, कामिल अली,नाजिम अली, नासिर अली, सीताराम पाल, सूरज पाल, धर्मराज पाल, समीम चौधरी, सौरभ पाल, मिन्टू वर्मा, बराती वर्मा, दीपू जयसवाल समेत आदि लोगों ने सम्बोधित किया।




