एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर ग्राम्य विकास विभाग द्वारा गरीब कल्याण दिवस पर गरीब कल्याण मेला का किया गया आयोजन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी । एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 25.09.2021 को विकास खण्ड बंकी के अंतर्गत ब्लाक परिसर में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा गरीब कल्याण दिवस पर गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिले के लोकप्रिय सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी उपस्थित रहे । आयोजित कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टाल लगाया गया । तथा अधिकारियों द्वारा विभाग के द्वारा संचालित मुख्य योजनाओं जैसे मनरेगा ,प्रधानमन्त्री आवास / मुख्यमंत्री आवास , एन.आर.एल.एम योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रावत जी द्वारा समूहों को ऋण के स्वीकृत होने का प्रमाण पत्र भी वितरित किया । इसी के क्रम में विकास खण्ड मसौली में गरीब कल्याण दिवस ग्राम्य विकास विभाग एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी उपस्थित रहें । कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा किसानों को कृषि यंत्र वितरित किये गये । तथा बाल पुष्टाहार विभाग के द्वारा पुष्टाहार व प्रधानमंत्री आवास की चाभी का वितरण मुख्य अतिथि उपेन्द्र सिंह रावत जी ने किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री रावत जी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस को विशिष्ट तरीके से मना रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर गरीब कल्याण मेला आयोजित किया गया है अंत्योदय, समाज में व्याप्त असंतुलन को संतुलित करने का मंत्र एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सभी को अंत्योदय दिवस की बधाई। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और कुशल संगठनकर्ता श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटिश नमन। श्रद्धेय दीनदयाल जी का दर्शन आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हमारा मार्ग प्रशस्त करता है इसी लिए हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ देती है ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह , परियोजना निदेशक भोला नाथ कनौजिया, खण्ड विकास अधिकारी बंकी व मसौली , मण्डल अध्यक्ष बंकी संजीव कुमार मण्डल मसौली अध्यक्ष विनीत वर्मा , अधीर सिंह, अवधेश वर्मा, राजकुमार सोनी , भाजपा नेता नवीन सिंह राठौर, ए.डी.ओ जानकी राम , रोहित पटेल व शिव कुमार शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें ।




