Advertisement
बाराबंकी

सरकार बनने पर दो करोड़ युवाओं को मिलेंगे लैपटॉप टेबलेट : योगी

संवाददाता मान बहादुर सिंह

रामनगर । रामनगर। हमारी सरकार ने बुलडोजर से एक्सप्रेस वे भी बनवाया और अकूत संपत्ति इकट्ठा करने वाले माफियाओं द्वारा बनवाए गए घरों को भी गिरवाया आने वाले दिनों में माफियाओं पर फिर बुलडोजर चलेगा और उनकी अकूत संपत्ति से गरीबों का विकास होगा

उक्त उद्गार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी शरद अवस्थी के पक्ष में चुनावी जन सभा को सम्बंधित करते हुए व्यक्त किए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में जहां दुर्गा जागरण यात्रा निकली तो रामलीला की यात्राएं भी धूमधाम से निकली पिछली सरकारों द्वारा उन्हें रोका जा रहा था हमारी सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का कार्य किया है पहले यही राशन समाजवादी पार्टी के माफिया बेच देते थे लेकिन हमारी सरकार ने गरीबों को फ्री में राशन देने का काम किया है यही नहीं हमने पुल पुलिया सड़क अस्पताल तो बनाए ही बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे भी बना कर जनता को सौगात दी है उन्होंने मौजूद जनता से शरद अवस्थी को भारी मतों से जिताने की अपील के साथ कहा कि सरकार बनने पर चारों ओर विकास की झड़ी लगेगी और बंद पड़ी बुढ़वल मिल भी चलेगी इसका टेंडर हो रहा है 1 साल के अंदर यह बनकर तैयार हो जाएगी उन्होंने आगे कहा कि हमने एक करोड़ नौजवानों को लैपटॉप टेबलेट बांटा है सरकार बनने पर दो करोड़ युवाओं को लैपटॉप और टैबलेट बाटेंगे बाराबंकी की जब बात होती है तो महादेवा पवित्र धाम की भी चर्चा होती है 1 मार्च को महाशिवरात्रि है हमारी सरकार कांवरियों पर फूल बरसाती है। तो पिछली सरकारों में आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा था। उन्होंने लोधेश्वर महादेवा की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि सरकार बनी तो किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली दी जाएगी होली दीपावली पर गरीबों को गैस सिलेंडर भी मुक्त दिया जाएगा। पिछले 5 सालों में आस्था के साथ खिलवाड़ करने का कोई दूसरा हाथ साहस नहीं कर पाया है । आज कोई भी माई का लाल न कावड़ यात्रा रोक सकता है न मां दुर्गा की पूजा।पहले त्योहरों के पहले दंगे प्रारंभ हो जाते थे अब दंगा करने वाले डरे और सहमे हैं वह जानते हैं कि हम दंगा करेंगे तो उनके पोस्टर चौराहों पर चस्पा हो जाएंगे और उन्हें सरकारी जुर्माना भरते भरते उनकी 5 पीढ़ियां बीत जाएंगी। पहले ईद और मोहर्रम पर ही बिजली आती थी होली और दिवाली को नहीं हम बिना भेदभाव बिजली दे रहे हैं। कोरोना काल में फ्री वैक्सीन लगवाने का कार्य किया।लेकिन अगर समाजवादी सरकार होती तो यही स्थिति विकराल हो जाती है भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी ने कहा कि उनके क्षेत्र में हेतमापुर पुल बांधों को पक्का बनाना तथा बुढ़वल मिल चलाना है प्रमुख समस्याएं रह गई हैं सरकार बनने पर इन पर ध्यान दिया जाए उन्होंने जनता से अपील की कि उन्हें फिर से सेवा का मौका दें क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री की सभा को सांसद उपेंद्र सिंह रावत,विधायक शरद अवस्थी,पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव,रामसजीवन वर्मा,ब्लॉक प्रमुख सूरत गंज लकी सिंह, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी,चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी,पूर्व चेयरमैन राम शरण पाठक,पूर्व प्रमुख सूरत गंज आशीष सिंह, विधान सभा प्रभारी नीरज कटियार, हर्षित वर्मा,अजीत वर्मा नीरज दास, महंत राघव दास, समेत कई भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री को सुनने के लिए उमड़ी भारी भीड़

विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए भारी भीड़ मौजूद रही रामनगर बुढ़वल चौराहे से लेकर कटियारा गांव तक गाड़िया ही गाड़िया दिखाई पड़ रही थी।

विज्ञापन 2

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद

विज्ञापन 3

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाक चौबंद थी कि पूरे परिसर से लेकर रामनगर चौराहे तक पुलिस फ़ोर्स की निगरानी थी।चारो ओर से सादे कपड़ो में भी पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button