शिक्षित समाज का निर्माण ही इंडियन स्टूडेंट पॉवर का उद्देश्य – अविनाश वर्मा सौरभ

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी। आज दिनांक 20 सितंबर 2021 को कांशीराम कालोनी बाराबंकी स्थित इंडियन स्टूडेंट पॉवर के कार्यालय पर संगठन की सदस्यता ग्रहण करते समय अविनाश वर्मा ने बताया की संगठन विगत कई वर्षों से निःस्वार्थ भाव से छात्र हित में कार्य कर रहा है । संगठन के कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर आज मैंने अपने साथियों के साथ संगठन अध्यक्ष सिद्धार्थ कनौजिया के द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण की । संगठन का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से शिक्षित कर शिक्षित और विकसित समाज का निर्माण करना है । अपने उद्देश की पूर्ति के लिए संगठन हर प्रकार से कार्यरत है । संगठन के साथियों के साथ मिलकर मैं संगठन की नीतियों को प्रत्येक छात्र तक पहुंचाने का कार्य करूंगा ।
संगठन अध्यक्ष सिद्धार्थ कनौजिया ने कहा किसंगठन जल्द ही छात्रों की मूल सस्याओं को प्रशासन और शासन दोनो के समक्ष रखेगा। संगठन ग्रामीण स्तर पर कार्य करने के लिए अधिक बल देगा । सिद्धार्थ कनौजिया ने बाराबंकी जिलाध्यक्ष मयंक कनौजिया (प्रिंस) की सहमति से अविनाश वर्मा सौरभ को बाराबंकी जनपद का जिला महासचिव, अहिंसक को जिला सचिव, लवकुश चौधरी को मसौली ब्लॉक का महामंत्री व बृजेश यादव को बंकी ब्लॉक का सचिव नियुक्त किया ।
इस अवसर पर शिवम कनौजिया, सचिन कुमार, दानिश खान, आकाश मिश्रा, मोहम्मद शादाब,अमनवीर गौतम, सौरभ वर्मा, मयंक कनौजिया आदि लोग उपस्थित थे ।




