प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक ने किया मेले का आयोजन।

रिपोर्ट – पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निंदूरा (बाराबंकी)भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को निंदूरा स्थित प्रेरणा महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर नवभारत मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम व्यक्ति के समाजिक जीवन में सीख प्रदान करते है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत ने कीर्तमान स्थापित करता जा रहा है। विधायक ने कहा कि भारत विश्वगुरू के रूप में प्रसिद्ध की ओर अग्रसर है।योगी और मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल की तुलना 60 साल की सरकारो से कम नहीं है।इस मौके पर विनय मौर्या, प्रकाश श्रीवास्तव,मदन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह,आदि लोग उपस्थित। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल सिंह ने व संचालन प्रदीप रावत ने किया।




