Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

नगर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में समाजसेवियों ने बांटी खाद्य सामग्री।

रिपोर्टः-शिवा वर्मा।

बाराबंकी 18 सितम्बर, 2021
नगर के दशहरा बाग वार्ड स्थित खलरिया क्षेत्र के निवासियों का बाढ़ से बुरा हाल है। लोग अपने घरों की छत पर रहकर जीवन यापन करने पर मजबूर हैं। काफी घरों में चूल्हा जलने का कोई इन्तजाम नहीं हो पा रहा है। लगातार वर्षा से जलभराव के कारण सभासद प्रतिनिधि आलोक वर्मा द्वारा नगर पालिका प्रशासन के कई पम्पिंग सेट से पानी निकाला जा रहा है। परन्तु समुचित सफलता नहीं मिल रही है। शुक्रवार की रात को सुशील कुमार मिथलेश कुमारी फाउण्डेशन की ओर से फाउण्डेशन के प्रभारी व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोषा सिंह ने अपने फाउण्डेशन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ बाढ़ क्षेत्र के प्रभावित लोगों को लंच पैकेट वितरित किया गया। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि आलोक वर्मा, रविशंकर बघेल, अखिलेश वर्मा, शिवचरण लाल सोनी, परवेश शर्मा, दुर्ग्रेश तिवारी, अखिलेश अवस्थी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button