बाराबंकी
असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे चुन्नू मजरे जरौली में पांच दिन से लापता महिला का शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला।

बिशेष संवाददाता मान बहादुर सिंह
रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। जनपद बाराबंकी के विकास खण्ड बनीकोडर अंतर्गत पूरे चुन्नू मजरे जरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का तालाब में तैरता हुआ मिला शव मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में तालाब से निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी। पूरा मामला असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे चुन्नू मजरे जरौली का है जहा की निवासी गुड्डा देवी पत्नी स्वर्गीय आसाराम उम्र लगभग (40)वर्ष पिछले पांच दिन से लापता थी आज शुक्रवार समय करीब 3:00 बजे ग्रामीणों ने शव को तालाब में तैरते देखते ही पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची असंन्द्रा पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से तालाब से निकालकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।




