
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी भवन में रविवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 57वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ राममनोहर लोहिया के साथ सहयात्री रहे राजनाथ शर्मा ने लोहिया की पुण्यतिथि पर एकत्रित जनसामान्य से उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वाहन किया। श्री शर्मा ने कहा कि डॉ. लोहिया समाजवाद की महान विभूति थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश तरक्की की राह पर बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि वह चाहते थे कि व्यक्ति के बीच कोई भेद, कोई दुराव और कोई दीवार न रहे। उनके यह विचार आज भी प्रासंगिक है। समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया समता मूलक समाज की संरचना के पक्षधर थे। वे गरीब और अमीर के बीच की खाई को खत्म कर देना चाहते थे। डॉ. लोहिया ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाजवादी विचार आज के दौर की जरूरत है। संचालन सपा प्रदेश महासचिव हुमायूं नईम खान ने किया। इस मौके पर वासिक रफीक वारसी, अशोक शुक्ला, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, सत्यवान वर्मा, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव उमानाथ यादव, नीरज दुबे, अनिल वर्मा टिल्लू, अनिल श्रीवास्तव, साकेत मौर्य, राजू सिंह, अशोक जायसवाल आदि रहे।




