
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। सावन के द्वितीय सोमवार के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर पीठाधीश्वर रंजीत बहादुर श्रीवास्तव की ओर से नागेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर चित्रांशों ने शिवलिंग पर गंगाजल से किया जलाभिषेक।
आज प्रातः मंदिर पर श्रद्वालुओं द्वारा भगवान चित्रगुप्त का धूमधाम से पूजा अर्चना किया। उसके बाद पीठाधीश्वर रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त की ओर से नागेश्वर नाथ मंदिर पर शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए कलश में भेजा गंगाजल। सुशील श्रीवास्तव के साथ एक श्रद्वालुओं की टोली घंटा घंड़ियाल बजाते हुए रास्ते में पड़ने वाले अनेक मंदिरों से होते हुए नागेश्वर नाथ मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक किया। रास्तें में जैन मंदिर के निकट अवध रस्तोगी व तनू गुप्ता ने श्रद्वालुओं की टोली का किया स्वागत। इस मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, प्रवेश वर्मा, आलोक श्रीवास्तव, आरपी सिंह, हरिहर श्रीवास्तव, जगदीश यादव, विनय श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



