संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
निंदूरा (बाराबंकी)घुंघटेर थाना क्षेत्र के करौंदी निवासी युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
घुंघटेर के करौंदी मजरे ओदरिया गांव निवासी कैलाश गौतम 35 वर्ष शुक्रवार रात को घर से गांव के ही जय सिंह के यहां रखे कृष्ण डोल पर आयोजित कार्यक्रम में समलित होने के लिए बताकर निकला था।लेकिन वह सुबह तक वापस घर नहीं लौटा।सुबह करीब 6 बजे जब गांव के लोग खेतों के लिए निकले जहां रास्ते में पेड़ से युवक का शव लटकता मिला।पेड़ से शव लटकता मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।घटना की जानकारी घर पहुंचते परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घुंघटेर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा फांसी लगाकर जान देना प्रतीत हो रहा है। परिजनों द्वारा कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




