थाना जहांगीराबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद कारतूस बरामद।

थाना जहांगीराबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार , कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद कारतूस बरामद ।
रिपोर्ट – शिवा वर्मा संपादक:-
जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी / बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है , जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी / दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । उक्त क्रम में दिनांक 28.06.2021 को थानाध्यक्ष जहांगीराबाद के नेतृत्व में थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त इस्लामुद्दीन उर्फ मुन्ना पुत्र स्व 0 जमालुद्दीन निवासी बनवा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को मझलेपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा मय एक कारतूस बरामद हुआ । उक्त सम्बन्ध में थाना जहांगीराबाद पर मु 0 अ 0 सं 0 124/21 धारा 3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार:-
अभियुक्त इस्लामुद्दीन उर्फ मुन्ना पुत्र स्व 0 जमालुद्दीन निवासी बनवा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी:-
1. एक अदद तमंचा 315 बोर 2. एक अदद कारतूस 315 बोर
पुलिस टीम:-
1. थानाध्यक्ष श्री दर्शन यादव थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 श्री अलोक कुमार सिंह थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी । 3. हे 0 का 0 इनामुल हक थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।




