जिला टैक्स बार में होली मिलन समारोह में शामिल हुए राज्य कर अधिकारी सहित जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। जिला टैक्स बार में होली मिलन समारोह में शामिल हुए राज्य कर अधिकारी सहित जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता।
बार के अध्यक्ष पवन वैश्य ने बताया कि होली के पावन पर्व पर राज्य कर विभाग में आज टैक्स विभाग के प्रागंण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के समस्त वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भाग लिया। एक दूसरे से गले मिलकर होली की हार्दिक बधाईयां दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जीएसटी राज्यकर के सभी अधिकारी गणों में डीसी विकास सेठ, प्रेरणा सिंह, सोनिका सिंह, एसी रेनू सिंह, अंचल अग्रवाल, शिखा जी, सीटीओ रामतीरथ, रामस्वरूप जी व अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से महेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज जैन, आलोक श्रीवास्तव, रामजी श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद वर्मा, सीपी सिंह, बनराज सिहं, सुशील कुमार गुप्ता, ब्रजेन्द्र वैश्य, राहुल सिंह, बृजेश यादव, राजन चर्तुवेदी, आशुतोश श्रीवास्तव, रिषी सोनी, दीपक श्रीवास्तव, रमन द्विवेदी, हिसाल बारी, श्रवण सिंह, सुनीत अवस्थी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, संजय बक्शी शामिल थे।




