Advertisement
आजमगढ़

दुष्कर्म के मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

आजमगढ़ थाना-कप्तानगंज । राजदेव पुत्र गिरधारी राजभर निवासी पिपरी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 131/2021 धारा 366 IPC बनाम 1. सूरज राजभर पुत्र रामरतन राजभर निवासी पिपरी थाना कप्तानगंज आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया है । विवेचना से धारा 376/323 भादवि पाया गया जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376/323 भादवि की बढोत्तरी की गयी । जिसकी विवेचना प्रचलित है ।
पुलिस अधीक्षक,जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजगमढ़ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर आजमगढ के कुशल निर्देशन में उ0नि0 जितन्द्र सिंह द्वारा चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति/वाहन करते हुए कस्बा देऊरपुर पहुचे कि मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त का आरोपी पिपरी पुल के पास कही जाने की फिराक में साधन की तलाश कर रहा है । इस पर उ0नि0 द्वारा जरिये मोबाइल ईगल कर्मचारीगण आरक्षी नित्यानन्द सिंह व का0 पंकज यादव को तत्काल देऊरपुर बुलाया गया और उनके साथ अभियुक्त की तलाश के लिये मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुचकर उक्त व्य़क्ति को एक बारगी घेरकर समय 9.00 बजे पकड़ लिया गया ।नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सूरज राजभर पुत्र रामरतन राजभर निवासी पिपरी थाना कप्तानगंज आजमगढ़ बताया । अभियुक्त की पहचान कर उसके अपराध से बोध कराकर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 131/2021 धारा 366/376/323 IPC थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
सूरज राजभर पुत्र रामरतन राजभर निवासी पिपरी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
1. उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
2. का0 नित्यानन्द सिंह थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
3. का0 पंकज यादव थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button