नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निन्दूरा बाराबंकी:– बीते कुछ समय पूर्व कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की अत्यधिक कमी के चलते प्रशासन की ओर से सैकड़ों ऑक्सीजन जवेशन प्लांट की स्थापना करवाई गई इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भी ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाया गया जिसका बुधवार को विधिवत पूजन अर्चन के पश्चात कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया
उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी बाराबंकी डॉक्टर आदर्श सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम जी वर्मा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट फतेहपुर सुमित यादव की गरिमामई उपस्थिति में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया इस दौरान सीएससी अधीक्षक ने आए हुए सभी मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत सम्मान किया सीएचसी प्रभारी अजय कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के समापन के दौरान सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम के दौरान गणमान्य व्यक्तियों के साथ क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।




