अवैध सम्बन्ध को लेकर हुए नृशंस हत्याकाण्ड का 72 घण्टे के अन्दर पर्दाफाश घटना में संलिप्त पत्नी सहित कुल 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट – शिवा वर्मा
जनपद बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पर दिनांक 05.09.2021 को वादी शिवदीप रावत पुत्र राम सजीवन रावत निवासी ग्राम छेदा का पुरवा मजरे पड़रा थाना सूचना दी कि मेरे भाई की किसी ने हत्या कर दी है । इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु 0 अ 0 सं0-722 / 2021 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद ने नृशंस हत्याकाण्ड के अनावरण के लिये अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ 0के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में 03 टीमों का गठन किया । घटना के सम्बन्ध में फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वाड द्वारा मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये। घटना का थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम सर्विलांस टीम व स्वाट टीम ने अथक प्रयास करते हुए 72 घण्टों के अन्दर सफल अनावरण किया गया । आज दिनांक -08.09.2021 को घटना में संलिप्त अभियुक्तगण। 1- मन्टू वर्मा उर्फ विवेक पुत्र राकेश वर्मा निवासी लक्षी का पुरवा मजरे डडियामऊ थाना मसौली जनपद बाराबंकी। 2- पंकज यादव पुत्र अम्बिका प्रसाद यादव निवासी शुक्लाई थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी। 3- रीता उर्फ लक्ष्मी पत्नी कुलदीप कुमार निवासी छेदा का पुरवा मजरे पड़रा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त मन्टू वर्मा उपरोक्त से घटना से सम्बन्धित आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया । अभियुक्तगण से पूछताछ एवं डिजिटल डेटा के एनॉलसिस से प्रकाश में आया कि मृतक कुलदीप रावत का विवाह 7-8 वर्ष पूर्व रीता उर्फ लक्ष्मी से हुआ था और इनका एक 04 वर्षीय बेटा भी है । मृतक कुलदीप की पत्नी थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत आजाद नगर में लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर लगभग 02 वर्षों से चलाती है जहां इनके साथ चचेरी ननद भी कार्य करती है । इसी बीच कुलदीप की पत्नी का मन्टू टेन्ट एण्ड लाइट हाऊस चलाने वाले मन्टू उर्फ विवेक वर्मा से अवैध सम्बन्ध हो गया और दोनों रात और दिन में काफी समय आपस में बात करते थे । शादी के सम्बन्ध जो कोई मन्टू टेन्ट एण्ड लाइट हाऊस को बुक करने आता था तो उसे दुल्हन सजाने के लिए लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर को आर्डर दिलवाता था । इस तरह दोनों एक – दूसरे के काफी नजदीक आ गये थे । मृतक कुलदीप प्रतिदिन सुबह अपनी पत्नी और चचेरी बहन को लेकर लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर पर छोड़ कर कचहेरी चला जाता था एवं वापस आकर शाम को रूबी टेलर्स चन्दना कटरा में सिलाई का कार्य सिखाता व करता था तथा रात्रि लगभग 8.00 बजे पार्लर बन्द होने के बाद घर जाते थे । प्रतिदिन पत्नी द्वारा मोबाइल पर लगातार बात करने को लेकर मृतक अपनी पत्नी का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था जिससे दोनों के बीच अनबन हो गयी थी । इधर मन्टू वर्मा ने कुलदीप की पत्नी रीता उर्फ लक्ष्मी पर शादी का दबाव बनाने लगा तो रीता उपरोक्त ने कहा कि तलाक ले लूँ तो फिर हम दोनों शादी कर लेगें । तलाक की बात रीता ने जब कुलदीप से की तो उसने मना कर दिया और आपस में विवाद होने लगा ।
तलाक लेने से मना करने पर मन्टू वर्मा ने कुलदीप को रास्ते से हटाने की योजना रीता उर्फ लक्ष्मी के साथ बनाया और इस योजना में ब्यूटी पार्लर के बगल में मोबाइल की दुकान में काम करने वाले पंकज कुमार यादव को भी शामिल किया तथा उसे पैसे देने का लालच भी दिया । योजनानुसार पंकज यादव नया नम्बर लेकर जमीन दिलाने और उसके बदले 3-4 लाख कमीशन देने की बात कही गयी । दिनांक -04.09.2021 को सुबह कुलदीप ने अपनी पत्नी रीता उर्फ लक्ष्मी से कहा कि आज तुम्हे मोबाइल दिलाऊंगा , मुझे 3-4 लाख रूपये कमीशन मिलना है ( जबकि पत्नी को सारी बातें पूर्व से ही पता थी ) ।
प्रतिदिन की भांति मृतक कुलदीप शाम को 04 बजे लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर आया तो उसकी पत्नी ने ब्लाउज सिलने के लिए रूबी टेलर्स के यहां भेजा । रात्रि लगभग 08.30 बजे मृतक कुलदीप रावत के पास पंकज यादव का फोन आया और इसके बाद वह बताये गये स्थान नारे का पुरवा थाना कोतवाली नगर पर पहुंचा तो मन्टू वर्मा अपना मोबाइल बन्द कर दिया उसके बाद निर्धारित स्थान पर पंहुचा तो पंकज यादव और कुलदीप आपस में बात कर रहे थे तभी मन्टू वर्मा ने कुलदीप के पीछे से गले पर चाकू मार दी ।
कुलदीप ने मौके से भागने का प्रयास किया परन्तु मोटर साइकिल स्टार्ट नहीं कर पाया । पंकज व मन्टू ने कुलदीप को बाइक से गिरा दिया और कुलदीप के मरणासन्न हो जाने पर दोनों मौके से भाग गये । लगभग 11.00 बजे रात्रि को मन्टू वर्मा ने रीता उर्फ लक्ष्मी को फोन किया और कहा की काम हो गया अब तुम घर वालों को बता कर कुलदीप के सीनियर एडवोकेट को लेकर गुमशुदगी लिखा दो ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1- मन्टू वर्मा उर्फ विवेक पुत्र राकेश वर्मा निवासी लक्षी का पुरवा मजरे डडियामऊ थाना मसौली जनपद बाराबंकी।
2- पंकज यादव पुत्र अम्बिका प्रसाद यादव निवासी शुक्लाई थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3- रीता उर्फ लक्ष्मी पत्नी कुलदीप कुमार निवासी छेदा का पुरवा मजरे पड़रा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
2. निरीक्षक अक्षय कुमार प्रभारी सर्विलांस टीम जनपद बाराबंकी ।
3. उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह स्वाट टीम जनपद बाराबंकी ।
4. उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
5. उप निरीक्षक मारकण्डेय सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
उप निरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
6. उप निरीक्षक सुधीर कुमार यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
7.उप निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
8. हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
9.कांस्टेबल जुबैर अहमद सर्विलांस टीम जनपद बाराबंकी ।
10. हेड कांस्टेबल आदिल अहमद जनपद बाराबंकी ।
11.कांस्टेबल प्रवीण शुक्ला स्वाट टीम जनपद बाराबंकी ।
9. कांस्टेबल जाबीर अहमद जनपद बाराबंकी ।
10.कांस्टेबल अवनीश सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।



