थाना कोठी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से 91 ग्राम अवैध मारफीन बरामद।

रिपोर्टः शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी / बरामदगी करने हेतु शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 08.09.2021 को थानाध्यक्ष कोठी के नेतृत्व में थाना कोठी पुलिस टीम ने अभियुक्त जगभवन सिंह उर्फ भद्दू पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी पूरेअहिबरन थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को सेमरी मोड़ से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के पास से 91 ग्राम मारफीन बरामद हुई । उक्त सम्बन्ध में थाना कोठी पर मु 0 अ 0 सं 0 265/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
जगभवन सिंह उर्फ भद्दू पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी पूरेअहिबरन थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
बरामदगी:- 91 ग्राम अवैध मारफीन
पुलिस टीम:-
1. थानाध्यक्ष कोठी मुन्ना कुमार जनपद बाराबंकी ।
2. उप निरीक्षक बृजेन्द्र नाथ मिश्रा थाना कोठी जनपद बाराबंकी ।
3. उप निरीक्षक प्रभुनाथ यादव थाना कोठी जनपद बाराबंकी ।
4. कांस्टेबल श्यामू गुप्ता थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
5.कांस्टेबल नितिन कुमार थाना कोठी जनपद बाराबंकी




