बाग्लादेश मे बढ़ रहे हिन्दूओं पर अत्याचार को लेकर विश्व हिंदू परिषद राकेश सिंह मुन्ना ने महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। बाग्लादेश मे जेहादियों द्वारा हिंदुओं के ऊपर हमले एवं मंदिरों पूजा पंडालों पर बढ़ रहे हमलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट को महामहिम राष्ट्रपति के सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा
आपको बताते चले कि विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवाई मे उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा विश्व हिंदू परिषद ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग कि जिस तरह बाग्लादेश मे जेहादियों द्वारा हिन्दुओं के ऊपर जानलेवा हमले हो रहे है मंदिरों को गिरा जा रहा है लगभग 150 दूर्गा पंडालों को आग के हवाले कर दिया है देवी देवताओं की मूतियां तोडी जा रही है तथा हिंदुओं को पीटा जा रहा है लेकिन बाग्लादेश की सरकार आंख बंद करके तमाशा देख रही है इन वीभत्स काण्डों को देखकर हिंदुओं का आक्रोश बढाता जा रहा है विश्व हिंदू परिषद ने बाग्लादेश सरकार से मांग की है कि आक्रमणो तथा अत्याचारों को रोकने के लिए कडे कदम उठाए तथा भारत सरकार से ऐसी घटनाएं रोकने की गुहार लगाई
मान बहादुर सिंह




