Advertisement
बाराबंकी

प्रखंड और खंड स्तर तक संगठन का होगा विस्तार –  राकेश सिंह मुन्ना

रामसनेहीघाट-बाराबंकी।विश्व हिंदू परिषद रामसनेही घाट की जिला योजना बैठक मालिनपुर स्थित जेबीएस संस्थान में जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें प्रांत उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, प्रांत मंत्री देवेंद्र जी मौजूद रहे l बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वल के साथ किया गया l बैठक में प्रांत के निर्देशानुसार तय किया गया कि 25 अगस्त से 5 सितंबर तक विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस सप्ताह मनाया जाएगा, इसके अतिरिक्त जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना ने बताया कि एक माह के अंदर प्रखंड और खंड स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं विशेषकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि समाज में लव जिहाद, लैंड जिहाद व धर्मांतरण जैसी घटनाओं पर विशेष नजर रखें इसको रोकने के लिए हर प्रकार का संघर्ष व प्रयास किया जाएगा। बैठक में दरियाबाद के संजय जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष तथा रुदौली के बलराम सिंह को धर्म प्रसार प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। बैठक में विभाग मंत्री शिव प्रताप सिंह एवं बजरंग दल के प्रांत संयोजक सुनील सिंह का भी मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। इस दौरान जिला मंत्री दुर्गा प्रसाद पांडेय, जिला उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह, पारस नाथ दिवेदी, सुधाकर मिश्रा, जिला संगठन मंत्री संजय पाल,संयोजक बजरंग दल दीपक वर्मा, बलराम शुक्ला, राजकुमार पांडे, दुर्गेश तिवारी,देवा शंकर शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, अनुराग चौरसिया, अमित पांडे, हरिनंदन सिंह, नीरज मिश्र सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button