अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद उन्नाव अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्राधिकारी महोदय बीघापुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चालाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिहार पुलिस द्वारा एक अभियुक्ता को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया । संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 13.08.2021 को थाना बिहार पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्ता मीना कुमारी पत्नी तितरी उम्र करीब 55 वर्ष नि 0 ग्राम नेवती थाना बिहार जनपद उन्नाव के पास से दो भट्टी , 06 पतीले , 02 रबड़ पाइप व 03 प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बंध में थाना बिहार पर मु 0 अ 0 सं 0 249/2021 धारा 60 ( 2 ) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । .
गिरफ्तार अभियक्ता का नाम व पता
मीना कुमारी पत्नी तितरी उम्र करीब 55 वर्ष नि 0 ग्राम नेवती थाना बिहार जनपद उन्नाव
बरामदगी का विवरण :
1.02 भट्टी 2.06 पतीले 3.02 रबड़ पाइप 4.03 प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम आबकारी टीम
1.व 0 उ 0 नि 0 यदुनाथ 1.निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य 2.कां 0 धर्मराज सरोज 2.का0.अशोक कुमार 3.म 0 का 0 रूपा




