फर्जी कागजातों से बैनामा कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
उन्नाव पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्राधिकारी हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा फर्जी कागजातों से बैनामा कराने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
संक्षिप्त विवरणः-
जमीन का फर्जी धोखाधड़ी व कूटकरण कर अभिलेख तैयार कराकर चोरी छिपे बैनामा करा लिये जाने व विरोध करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु 0 अ 0 सं 0 46/21 धारा 419/420/467/468/471/504/506 भा 0 द 0 वि 0 में वांछित अभियुक्त रमेश रैदास पुत्र देवान नि 0 उतरौरा थाना असोहा जनपद उन्नाव को निरीक्षक राकेश कुमार मय हमराह फोर्स द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
रमेश रैदास पुत्र देवान नि 0 उतरौरा थाना असोहा जनपद उन्नाव
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. निरीक्षक राकेश कुमार
2. उ 0 नि 0 मो 0 गुलाम खां
3. म 0 का 0 तरूण रानी
4. हो0 गा 0 539 रामराज
5. हो0गा 0 141 रोहित कुमार
6. पीआरडी जगदीश प्रसाद




