Advertisement
इटावा

पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार कर कार्यसरकार में बाधाडालकर ओवरलोड ट्रक को छीन कर ले जाने वाले 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना बढपुरा क्षेत्रान्तर्गत पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार कर कार्यसरकार में बाधाडालकर ओवरलोड ट्रक को छीन कर ले जाने वाले 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जनपद इटावा अवैध खनन ।ओवरलोडिंग परिवहन के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डा 0 श्री बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के नेतृत्व में थाना बढपुरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 27.07.2021 को थाना बढपुरा क्षेत्रान्तर्गत पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार कर कार्यसरकार में बाधाडालकर ओवरलोड ट्रक को छीन कर ले जाने वाले 03 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 27.07.2021 को थाना बढपुरा की उदी चैकी पर अवैध खनन / परिवहन की रोकथाम हेतु पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान म.प्र . की ओर से एक ट्रक संख्या UP 75 AT 3168 आया जिसे खनन अधिकारी द्वारा ओवरलोड प्रतीत होने पर भौतिक सत्यापन हेतु ट्रक का वजन कराने हेतु पुलिस कर्मियों की निगरानी मे बरही टोल प्लाजा फूप जनपद भिण्ड भेजा गया । वजन कराने के उपरान्त वापस आते समय चम्बल नदी पुल के पास 20-25 व्यक्तियों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए ट्रक में बैठे पुलिस कर्मियों के साथ जान से मारने की नीयत से लाठी , डण्डों व सरिया से मारपीट एवं पथराव किया गया । मारपीट की सूचना पाकर थाना बढपुरा से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुचा तब तक पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले लोग ट्रक को छुड़ाकर भिण्ड की तरफ लेकर भाग चुके थे । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना वढपुरा पुलिस द्वारा अभियुक्तों की पहचान कर 05 नामजद एवं 01 अज्ञात अभियुक्त के विरूध्द सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के नेतृत्व में थाना बढपुरा से पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में दिनांक 31.07 / 01.08.2021 की रात्रि को पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले तीन अभियुक्तों को एक स्कार्पियो गाडी बिना नम्बर सहित गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. मंडोली उर्फ शिव अवतार यादव पुत्र सहदेव सिंह निवासी रामपुर थाना फूफ भिंड ( म 0 प्र 0 ) । 2. रामकेश पुत्र अहिबरण सिंह निवासी रामपुर थाना फूफ भिंड ( म 0 प्र 0 ) । 3. बृजेश कुमार पुत्र अटल बिहारी निवासी ग्राम जाइमी थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद ।

विज्ञापन

बरामदगी

विज्ञापन 2

1. 01 स्कार्पियो गाडी बिना नम्बर

विज्ञापन 3

पुलिस टीम-

विज्ञापन 4

निरी 0 श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा थाना प्रभारी बढपुरा , व 0 उ 0 नि 0 श्री राजेश यादव , उ नि 0 श्री संत कुमार , हे 0 का 0 सभाजीत चौहान , हे 0 का 0 बृजेश , का 0 महेश , का 0 मनमोहन तिवारी , का 0 निखिल

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button