
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
इटावा। थाना फ्रेण्डस कालोनी पर दिनांक 10.04.2024 को पीटीओ इटावा द्वारा ट्रक संख्या UP81BT 7260 का चालान कर थाना फ्रेण्डस कालोनी मण्डी परिसर में खड़ा किया गया उक्त ट्रक को ट्रक ड्राइवर मौका पाकर चोरी की नियत से ले गया। जिस पर एचएम थाना फ्रेण्डस कालोनी की तहरीर के आधार पर थाना फ्रेण्डस कालोनी पर मुकदमा संख्या 162/2024 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा उक्त ट्रक की बरामदगी हेतु एसओजी/सर्विलान्स टीम एवं थाना फ्रेण्डस कालोनी से पुलिस टीमो का गठन किया गया।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा ट्रक की बरामदगी व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो को दिये गये निर्देशों के क्रम में सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जा रहा था व हाइवे पर सघन चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर 01 अभियुक्त को ट्रक संख्या UP81BT 7260 एवं ट्रक में भरी दाल (अनुमानित कीमत 25 लाख) सहित गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फ्रेण्डस कालोनी पर मुकदमा संख्या 162/2024 धारा 303(2) बीएनएस में धारा 317 (2) की बढ़ोत्तरी की गयी।
नोटः-
उक्त अभियोग में दीपक उर्फ पैगा पुत्र राजवीर सिंह ट्रक चालक वांछित है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयारसत है।




