अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
थाना फतेहपुर चौरासी , जनपद उन्नाव अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव व क्षेत्राधिकारी महोदया सफीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाक 22.06.2021 को सोशल मीडिया पर वायरल वाडियो में अवैध शस्त्र के साथ दिख रहे व्यक्ति को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से अदद अवैध अद्धी देशी 12 बोर मय जिंदा कारतूस बरामद किया गया । संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 22.06.2021 को ग्राम देवीखेड़ा में कल्लू की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में एक व्यक्ति का अवैध असलहे के साथ वीडियो वायरल हुआ था । वीडियो संज्ञान लेते हुए व्यक्ति को चिन्हित किया गया जिसमें उसकी पहचान कमलेश पुत्र स्व 0 रामचन्द कुशवाहा नि 0 देवीखेड़ा थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव के रूप में हुई । अभियुक्त कमलेश उपरोक्त को आज दिनाक 25.06.2021 को डाक बगला तिराहे के पास से 01 अदद अवैध अद्धी देशी 12 बोर मय जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । असलहा बरामदगी के संबन्ध में थाना फतेहुपर चौरासी पर मु 0 अ 0 सं 0 213/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को मा ० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 1. कमलेश पुत्र स्व 0 रामचन्द कुशवाहा नि 0 देवीखेड़ा थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव बरामदगी का विवरण : 01 अदद अवैध अद्धी देशी 12 बोर मय जिंदा कारतूस गिरफ्तार करने वाली टीम 1.उ 0 नि 0 श्रीराम तिवारी 2. हे 0 का 0 उपेन्द्र पटेल




