Advertisement
बाराबंकी

संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिक युवती का फंदे से लटकता मिला शव

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी

रामसनेही घाट बाराबंकी। नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल, आपको बता दें कि कोतवाली रामसनेही घाट क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम धुनौली ठाकुरान में एक नाबालिग युवती ने घर में बने कमरे की छत में लगे कुंडे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम राजरानी ऊर्फ (पगाला) उम्र लगभग चौदह वर्ष पुत्री मुन्ना लाल गुप्ता निवासी ग्राम धुनौली ठाकुरान मृतका चार भाई व दो बहन थी बड़ी बहन रुपरानी जो कि शादी शुदा हैं और अपनी ससुराल घिसीयावन पुरवा में रहती है परिजनों का कहना है कि सुबह मृतका राजरानी ने चाय बनाकर घरवालों को दिया चाय पीकर घर वाले गांव के बाहर लकड़ी काटने चले गए कुछ देर बाद मृतका का सबसे छोटा भाई सुखराम जिसकी आयु लगभग नौ वर्ष की है जब वह घर पहुंचा तो घर में उसकी बहन जब दिखाई नहीं दी तो वह बाहर कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि उसकी बहन राजरानी ऊर्फ पगाला फांसी के फंदे से लटकी हुई थी जिसे देखकर वह घबराकर चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागा उसके चिल्लाने की आवाज को सुनकर अगल बगल पड़ोसी इकट्ठा हो गए इसकी भनक जैसे ही परिजनों को लगी जिसके बाद घर में कोहराम मच गया इसकी सूचना जब पुलिस को मिली जिसके बादआनन फानन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद राय मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लाश को नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस संबंध में गांव वालों से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, तथा जब इस मामले में जब हमने प्रभारी निरीक्षक से बात की तो उन्होंने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी वहीं युवती के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button