Advertisement
बाराबंकी

भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में कोई भी उपलब्धि नहीं है नफरत फैलाने की राजनीति की योजना बनाकर भाजपा आगामी चुनाव में उतरना चाहती है – ज्ञान सिंह यादव

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी। भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में कोई भी उपलब्धि नहीं है। नफरत फैलाने की राजनीति की योजना बनाकर भाजपा आगामी चुनाव में उतरना चाहती है। लेकिन जनता भाजपा सरकार की करतूतों को अच्छी तरह जान चुकी है। चुनाव में भाजपा कों इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उक्त तीखी प्रतिक्रिया सपा नेता ज्ञान सिंह यादव नें नवाबगंज विधानसभा अन्तर्गत कई गावों में चौपाल कार्यक्रम के दौरान जनता के बीच व्यक्त किये। सपा नेता श्री यादव नें कहा कि भाजपा सरकार को अपनी तारीफों के अलावा आलोचना बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं है। भाजपा सरकार में नौकरशाही अपने निकम्मेपन को छिपाने के लिये सरकार की झूठी तारीफों के मंच सजा रही है। भारतीय जनता पार्टी के राज में किसान बहुत परेशान है। और पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होने आगे कहा कि आगामी विधानसभा 2022 चुनाव में जनता नें पुनः सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कों मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है। बैठक में सुरेन्द्र प्रताप िंसह मोनू, पंकज शर्मा, तेज नारायन यादव प्रधान टाईखुर्द, विकास यादव कासिमगंज, जयपाल यादव बस्ती, बबलू यादव पहाड़पुर, धर्मानन्द यादव, लल्ला यादव, लखपत रावत, रमापति यादव, बृजकिशोर यादव मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button