हापुड़
ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने एक गुमशुदा बच्चे को अथक प्रयास के बाद अल्प समय में सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पर आज दिनांक 11.07.21 को एक व्यक्ति ने अपने भांजे के दुकान पर सामान लेने जाने के दौरान करीब 9 बजे से गुम हो जाने के सम्बन्ध मे सूचना दी । प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना हापुड़ नगर पुलिस ने गुमशुदा बच्चे की खोजबीन करते हुए अथक प्रयास के बाद अल्प समय में बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया । परिजनों द्वारा हापुड़ पुलिस का आभार प्रकट करते हुए भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी । बच्चे को बरामद करने वाली पुलिस टीम : 1 – हे 0 का 0 407 मुकेश कुमार थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ । 2-20का 0 05 सियाराम थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ ।




