1 किलोग्राम नाजायज गाँजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद बहराइच पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम मे कु 0 ज्ञानन्जय सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक ( नगर ) के कुशल निर्देशन में कमलेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कैसरगंज के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष श्याम देव चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना फखरपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम जैतापुर बौण्डी मार्ग के पास नहर पुलिया बहृद ग्राम माधौपुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच से अभियुक्त मुकेश पुत्र स्व 0 आत्माराम उर्फ महंगू निवासी सिद्धा दा 0 मझौरा थाना फखरपुर जनपद बहराइच को 01 किलो ग्राम नाजायज गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु 0 अ 0 सं 0 254/2021 धारा 8/20 NDPS . Act पंजीकृत कर मा 0 न्यायालय रवाना किया गया ।
वरामदगी विवरण
1.01 किलो ग्राम नाजायज गाँजा जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रूपये




