अयोध्याउत्तर प्रदेशबहराइचबाराबंकी
वामा सारथी अध्यक्षा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में 93 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वितरित किया गया कम्बल

समित अवस्थी (मंडल संपादक अयोध्या/देवी पाटन)
जनपद बाराबंकी आज दिनांक 08.01.2023 को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में पुलिस फैमली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती रेखा सिंह पत्नी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा शीतलहर के दृष्टिगत 93 अल्प वेतन भोगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स/सदर श्री सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र मिश्र आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




