10 अदद नाजायज देशी जिन्दा बम के साथ 2 अभियक्त गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
प्रयागराज।10 अदद नाजायज देशी जिन्दा बम के साथ 2 नफर अभियक्त गिरफ्तार आज दिनांक 10.07.2021 को श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक यमुनापार महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बारा महोदय के निकट पर्यवेक्षण में मुझ थानाध्यक्ष लालापुर के कुशल नेतृत्व में थाना लालापुर पुलिस टीम द्वारा प्रतापपुर तिराहे से शिवराजपुर रोड के पास दो नफर अभियुक्त 1.कल्लू निषाद पुत्र धर्मपाल निषाद नि 0 ग्राम भंभौर , पो 0 – मानपुर थाना लालापुर जनपद प्रयागराज 2. राहुल ( काल्पनिक नाम ) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 06 अदद व 04 अदद देशी जिन्दा नाजायज बम बरामद किया गया । पूछताछ के क्रम में अभियुक्तगण ने बताया कि कभी कभार हम दोनो रात्रि में जानवरो की चोरी करते है । पकड़े जाने के डर से दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपने पास देशी बम रखते है । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु 0 अ 0 सं 0 75/21 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि 0 व मु 0 अ 0 सं 0 76/21 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि 0 का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता थाना 1.कल्लू निषाद पुत्र धर्मपाल निषाद , नि 0 ग्राम भंभौर , पो 0 – मानपुर थाना लालापुर जनपद प्रयागराज उम्र 35 वर्ष बरामदगी -06 अदद देशी जिन्दा नाजायज बम पंजीकृत अभियोग – मु 0 अ 0 सं 0 75/21 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि 0 आपराधिक इतिहास 1. मु 0 अ 0 सं 0 28/20 धारा 147/148/149/504/506/332/353/379 IPC व 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम थाना लालापुर प्रयागराज 2 110 जी Cr.PC दिनांक 11.08.2020 गिरफ्तार बाल अपचारी का नाम व पता 2. राहुल ( काल्पनिक नाम ) बरामदगी -04 अदद देशी जिन्दा नाजायज बम पंजीकृत अभियोग- मु 0 अ 0 सं 0 76/21 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि ) आपराधिक इतिहास – NIL गिरफ्तार करने वाली टीम 1. उ 0 नि 0 बृजेश चौरसिया 2. आनि 0 अजय कुमार गुप्ता 3.हे 0 का 0 केन्द्र प्रकाश यादव 4. हे 0 का 0 बृजेश कुमार गौतम 5. का 0 मो 0 इरफान खान 6. का 0 आलोक कुमार मौर्या




