24 घण्टे के अन्दर मुकदमा उपरोक्त मे वाँछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

24 घण्टे के अन्दर मुकदमा उपरोक्त मे वाँछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।[उन्नाव]
रिपोर्ट – शिवा वर्मा संपादक
जनपद उन्नाव पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्राधिकारी बीघापुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा मु 0 अ 0 सं 0 185/21 धारा 147/148/307/302/34 भादवि में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
थाना अचलगंज पर दिनांक 18/06/21 को वादी मुकदमा दीपक कुमार द्विवेदी पुत्र स्व 0 अमृत प्रसाद द्विवेदी की लिखित तहरीर के आधार पर मु 0 अ 0 सं 0 185/21 धारा 147/148/307/302/34 भादवि बनाम 1.सूर्य कुमार द्विवेदी पुत्र अलोपी 2.दीपू 3.गुलाब 4.लवकुश 5.राजेश पुत्रगण कमलकिशोर 6.कमल किशोर उर्फ पुतुवा पुत्र स्व 0 सधई निवासी गण मोहद्दीनपुर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था । तत्पश्चात प्रभारी निरीक्षक अचलगंज मय हमराह पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना के 24 घण्टे के अन्दर मुकदमा उपरोक्त मे वाँछित अभियुक्त
1.लवकुश पुत्र कमलकिशोर उर्फ पुतुवा निवासी मोहद्दीनपुर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव को मोहद्दीन
2.सूर्य कुमार त्रिवेदी उर्फ बच्चा पुत्र स्व 0 अलोपी प्रसाद
3.दीपक उर्फ दीपू पुत्र कमलकिशोर उर्फ पुतुवा
4.गुलाब उर्फ आनन्द पुत्र कमलकिशोर उर्फ पुतुवा
5.कमलकिशोर उर्फ पुतुवा पुत्र स्व 0 सधई निवासी गण मोहद्दीनपुर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव को दिनांक 19/06/21 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा आज दिनांक 24.06.2021 को शेष बचे अभियुक्त राजेश कुमार त्रिवेदी पुत्र कमलकिशोर त्रिवेदी उर्फ पुतान निवासी मोहद्दीनपुर थाना अचलगंज जनपद को गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
राजेश कुमार त्रिवेदी पुत्र कमलकिशोर त्रिवेदी उर्फ पुतान निवासी मोहद्दीनपुर थाना अचलगंज जनपद
गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1.SHO राघवन कुमार सिंह 2.हे 0 का 0 दिनेश चन्द 3.हे 0 का 0 नजर मोहम्मद 4.का 0 गोरख मौर्या 5.का 0 विजय कुमार




