Advertisement
अब तकअभी तकअमेठीउत्तर प्रदेश

द्वितीय चरण में 496 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जनपद अमेठी जिले में शनिवार को द्वितीय चरण में 496 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र गौरीगंज अमेठी उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में नवनियुक्त 36590 सहायक अध्यापकों को द्वितीय चरण का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करते हुए अपने कर कमलों से 5 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया इसी क्रम में जनपद अमेठी में माननीय राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्य एवं हज उत्तर प्रदेश जनपद प्रभारी मंत्री श्री मोहसिन रजा जी ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा जनपद अमेठी के नवनियुक्त 496 सहायक अध्यापकों को एनआईसी व जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रांगण में नियुक्ति पत्र वितरित किया इसी प्रकार जनपद की अन्य तहसीलों में माननीय जनप्रतिनिधि गण द्वारा नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्रा ने बताया कि गत 16 अक्टूबर को प्रथम चरण में 266 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे तथा आज द्वितीय चरण में 496 अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं उन्होंने बताया कि 2 से 4 दिसंबर के मध्य आयोजित काउंसलिंग में कुल 523 पदों के सापेक्ष कुल 496 (जिसमें 221 महिला व 275 पुरुष) अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया उन्होंने बताया कि दोनों चरणों में जनपद अमेठी में कुल 762 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को लगातार रोजगार देने का कार्य कर रही है प्रदेश में पूरी तरह निष्पक्षता वाह पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक भर्ती को लेकर आज दूसरे चरण में 36590 सफल पाए गए अभ्यार्थियों को आज नियुक्ति पत्र वितरित किया गया इस दौरान माननीय प्रभारी मंत्री ने नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी अब आप लोगों पर है आप लोग पूरी तरह लगन व ईमानदारी के साथ बच्चों को पढ़ाएं उन को अच्छी शिक्षा प्रदान करें इसी क्रम के साथ उन्होंने नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी इस दौरान जिला अधिकारी श्री अरुण कुमार ने बीना नियुक्त अध्यापकों को संबोधित किया वह उनको शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रमेश सिंह ने किया ऑल लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नवनियुक्त सहायक अध्यापकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का एनआईसी व जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रांगण में नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को सजीव प्रसारण भी दिखाया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर अपर जिला अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव उप जिला अधिकारी गौरीगंज संजीव कुमार मॉरीशस नवनियुक्त सहायक अध्यापक जनप्रतिनिधि व संबंधित लोग मौजूद रहे

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button