Advertisement
इटावा
Trending

इटावा पुलिस ने गौकशी करने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)

इटावा। दिनांक 08.06.24 को वादी दीपक उर्फ दीपा पुत्र कैलाश बाबू नागर निवासी ग्राम हटीला, ऊसराहार, इटावा द्वारा थाना ऊसराहार पर तहरीरी सूचना दी कि दिनांक 07.06.2024 की सुबह 08.00 बजे जब वह अपने घर से ग्राम चित्तरपुरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गडरिया मडैया के पास के पास मिट्टी के तालाब के किनारे विनोद उर्फ पप्पू नट व उसका पुत्र ऋषि नट व राजकुमार पुत्र हरपाल गाय की बछिया को मारकर अवशेष को बोरे में भरकर ले गये व ग्राम पायकला के पासी खाली पडी जमीन में गड्डा खोद कर गाड़ दिया। सूचना के आधार पर थाना ऊसराहार पर मुकदमा संख्या 69/24 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण :-

विज्ञापन

थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अटिया तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुई कि गौवध मुकदमे में वांछित 03 व्यक्ति मोटरसाइकिल से इसी ओर आ रहे है, तथा उनके पास अवैध असलहा भी है। तभी कुछ समय बाद अण्डर पास की तरफ से 01 मोटरसाइकिल आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया तो स्वयं को पुलिस टीम से घिरता देख उनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से 03 फायर किये गये।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई तो 01 गोली अभियुक्त ऋषि नट पुत्र विनोद उर्फ पप्प नट के बांये पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में 01 तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर व 02 अभियुक्तों को अवैध छुरा सहित अटिया तिराहे से समय 23.00 बजे रात्रि को गिरफ्तार किया गया। व बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।

विज्ञापन 2

पुलिस पूछताछ : –

विज्ञापन 3

पकडे गये अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि दिनांक 07.06.24 को समय करीब 08.00 बजे हम लोगो ग्राम गड़रियान मडैया के पास तालाब के किनारे गाय की बछिया को मार डाला तथा उसके अवशेष को ग्राम पायकला के पास खाली पडी जगह मे गड्डा खोदकर गाड़ दिया था। बरामद असलहा के संबंध मे पूछने पर बताया कि अपराध कारित करने के उद्देश्य से तमंचा व छुरा साथ रखते है।

विज्ञापन 4

उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी तथा पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में थाना ऊसराहार पर मुकदमा संख्या 70/24 धारा 307 भादवि (पु०मु०) व धारा 3/25/27 व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button