
बकाया मांगने पर पान विक्रेता को मारी गोली हालत गंभीर।
रिपोर्ट… शमशेर चौधरी
खबर चंदौली से है जहां बीती देर रात पान विक्रेता को गोली मार कर युवक फरार जी टी रोड पर फायरिंग से इलाके में दहशत पान विक्रेता को पेट में लगी गोली घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में उसे वाराणसी रेफर कर दिया प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पान खाने के बाद पान विक्रेता ने बकाया पैसे की मांग कर दि जिसपर मनबढ़ युवक ने जगदीश चौरसिया (45 वर्ष ) के उपर गोली चला दी पुरा ममला पान खाने के बाद पान विक्रेता द्वारा पहले के बकाया की मांग की तो मनबढ़ नाराज हो उठा विवाद बढ़ता गया तो उसने असलहा निकालकर पान विक्रेता पर फायर झोंक दियालगातार चली तीन राउंड फायरिंग से जगदीश चौरसिया के पेट में गोली लग गई और मौके से आरोपी फरार हो गया घायल पान विक्रेता को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बिगड़ती हालत देख वाराणसी रेफर कर दिया घटना की जानकारी होते ही मौके पर सीओ अनिरुद्ध सिंह व मुगलसराय कोतवाल पहुंच गए।




