नोवेल कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु कार्यालय /थाना व थाना परिसर में सैनिटाइज किया गया है [सिद्धार्थनगर]

नोवेल कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु कार्यालय /थाना व थाना परिसर में सैनिटाइज किया गया है [सिद्धार्थनगर]
रिपोर्ट – शिवा वर्मा संपादक जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/अग्निशमन दस्ता / समस्त प्रभारी निरीक्षकों थाना अध्यक्षों को नोवेल कोरोना वायरस महामारी से बचाव हेतु अपने-अपने कार्यालय /थाना व थाना परिसर की नियमित साफ – सफाई तथा सैनिटाइज करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में पुलिस विभाग के अग्निशमन दस्ते द्वारा रोस्टर के अनुसार , जनपद के भिन्न-भिन्न कस्बों में जाकर कस्बों को नियमित रुप से सैनिटाइज किया जा रहा है । दिनांक 29-05-2021 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सिंह , के निर्देशानुसार , फायरमैन विनय यादव , चालक पवन कुमार , होम गार्ड महेन्द्र गौड़ , अभिनव मिश्रा द्वारा महामाया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उसका बाजार ,थाना परिसर कार्यालय उसका बाजार , कस्बा उसका बाजार , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमरियागंज सिद्धार्थनगर आदि को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया ।




